ePaper

सब पर भारी पड़ रही है रजनीकांत की ''कबाली'', जानें कमाई ?

Updated at : 26 Jul 2016 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
सब पर भारी पड़ रही है रजनीकांत की ''कबाली'', जानें कमाई ?

सुपरस्‍टार रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘कबाली’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 3 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्‍म ने भारत में लगभग 180 करोड़ रुपये(ग्रास 200 करोड़ से अधिक)की कमाई की है वहीं विदेशों की बात करें तो फिल्‍म 70 करोड़ रुपये (ग्रास) बटोरे हैं. ऐसे में फिल्‍म ने कुल मिलाकर मोटे तौर […]

विज्ञापन

सुपरस्‍टार रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘कबाली’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 3 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्‍म ने भारत में लगभग 180 करोड़ रुपये(ग्रास 200 करोड़ से अधिक)की कमाई की है वहीं विदेशों की बात करें तो फिल्‍म 70 करोड़ रुपये (ग्रास) बटोरे हैं. ऐसे में फिल्‍म ने कुल मिलाकर मोटे तौर पर 3 दिनों में पूरे वर्ल्‍ड में लगभग 250 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है.

ओपनिंग डे के मामले में ‘कबाली’ (42 करोड़) सलमान खान ‘सुल्‍तान’ (36 करोड़) पर भारी पड़ी है. जानकारी के मुताबिक फिल्‍म दुनिया भर के लगभग 6500 स्‍क्रीन्‍स में रिलीज हुई थी. बता दें कि फिल्म विभिन्न राईट्स से 225 करोड़ रुपये पहले ही कमा चुकी है.

विदेश में कमाई के मामले में ‘कबाली’ ने अपने पहले वीकेंड पर 11.5 मलियन डॉलर की कमाई की थी. फिल्‍म ने आमिर खान की फिल्‍म ‘धूम 3’ (10.32 मिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola