फिर सुर्खियों में ‘बिग बॉस'' फेम मंदाना करीमी, बताया कैसे किया ब्‍वॉयफ्रेंड ने प्रपोज ?

Updated:
विज्ञापन

ईरानी मूल की अभिनेत्री-मॉडल मंदाना करीमी ने पिछले साल टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ में दिखने के बाद खासा सुर्खियां बटोरी थी. इस शो के अलावा वे ‘भाग जॉनी’, ‘मै और चार्ल्‍स’ और ‘क्‍या कूल है हम 3’ जैसी फिल्‍मों में नजर आयीं. मंदाना एकबार फिर चर्चा में हैं लेकिन किसी फिल्‍म के लिए नहीं […]

विज्ञापन

ईरानी मूल की अभिनेत्री-मॉडल मंदाना करीमी ने पिछले साल टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ में दिखने के बाद खासा सुर्खियां बटोरी थी. इस शो के अलावा वे ‘भाग जॉनी’, ‘मै और चार्ल्‍स’ और ‘क्‍या कूल है हम 3’ जैसी फिल्‍मों में नजर आयीं. मंदाना एकबार फिर चर्चा में हैं लेकिन किसी फिल्‍म के लिए नहीं बल्कि अपनी लव-लाईफ को लेकर.

दरअसल मंदाना और उनके ब्‍वॉयफ्रेंड गौरव गुप्‍ता की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मंदाना इन तसवीरों में अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखा रही है. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर इस बात को स्‍वीकारा है कि गौरव ने उन्‍हें प्रपोज किया है और मंदाना ने उन्‍हें हां में जवाब दिया है. मंदाना ने यह भी बताया कि वो इस साल के अंत तक शादी कर सकती हैं.

https://www.instagram.com/p/BIPv-dRDGcp/

उन्‍होंने बताया,’ हम पिछले दो सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे थे. कल हमारी एनिवर्सरी है और आज गौरव ने मुझे प्रपोज किया है. मैं बहुत हैरान हो गई थी लेकिन मैं बहुत‍ खुश हूं. हमलोग एक होटल में थे जहां गौरव ने अपने घुटने के बल बैठकर, मेरा हाथ पकड़कर प्रपोज किया. ये पल बेहद रोमांटिक था.’

https://www.instagram.com/p/BIRxbD6jcUN/

मंदाना ‘बिग बॉस’ के घर में अपने बोल्‍ड अंदाज के कारण सुर्खियों में रहीं थी. वो घर में अंतिम 3 तक बनीं रही थी और फिर बाहर हो गई थी.

इससे पहले भी मंदाना गौरव के बारे में कई खुलासे कर चुकी हैं. उन्‍होंने कहा था,’ गौरव बहुत ही स्‍वीट हैं. वो मुझे बहुत अच्‍छे से समझते हैं. हमदोनों अच्‍छा पल बिता रहे हैं. मेरी किस्‍मत बहुत अच्‍छी है इसलिये मुझे बहुत सारी खुशियां मिल रही है. गौरव ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है.’ गौरव दिल्‍ली के सफल बिजनेसमैन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola