नवजोत सिंह सिद्धू ‘कपिल शर्मा शो” में रहेंगे या नहीं, हो गया खुलासा

हाल ही ऐसा खबरें आई थी कि कॉमेडी टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में जज की भूमिका निभा रहे क्रिकेटर से राजनेता बनें नवजोत सिंह सिद्धू इस शो को अलविदा कह सकते हैं. लेकिन फैंस के खुशखबरी है कि सिद्धू इस शो में बने रहेंगे और अपने जुमलों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे. […]
हाल ही ऐसा खबरें आई थी कि कॉमेडी टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में जज की भूमिका निभा रहे क्रिकेटर से राजनेता बनें नवजोत सिंह सिद्धू इस शो को अलविदा कह सकते हैं. लेकिन फैंस के खुशखबरी है कि सिद्धू इस शो में बने रहेंगे और अपने जुमलों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे.
एक वेबसाइट से बातचीत में शो की क्रियेटिव प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने कहा,’ सिद्धू के ‘द कपिल शर्मा शो’ के छोड़ने की जो बात सामने आ रही है वो निराधार है. ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है. ये खबर पूरी तरह से झूठी है.’
फिलहाल इस बारे में शो के होस्ट कपिल शर्मा और सिद्धू की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.
सिद्धू उस वक्त सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने राज्यसभा की सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि वो जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल होनेवाले हैं. इसी बीच ऐसी अटकलें लगनी शुरू हो गई कि वे ‘द कपिल शर्मा शो’ भी छोड़ने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










