जानें, दीपिका संग शादी की अफवाहों पर क्या बोले रणवीर सिंह ?
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुम्बई: अभिनेता रणवीर सिंह उस समय चिढ़ गये जब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से उनकी सगाई की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया. रणवीर ने मीडियाकर्मियों से अच्छे प्रश्न करने को कहा. दरअसल रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर पिछले महीने से अफवाहें चल रही हैं और कुछ रिपोर्ट के अनुसार दोनों पहले ही […]
विज्ञापन
मुम्बई: अभिनेता रणवीर सिंह उस समय चिढ़ गये जब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से उनकी सगाई की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया. रणवीर ने मीडियाकर्मियों से अच्छे प्रश्न करने को कहा. दरअसल रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर पिछले महीने से अफवाहें चल रही हैं और कुछ रिपोर्ट के अनुसार दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं.
पिछली रात दोनों इरफान खान की अभिनीत फिल्म ‘मदारी’ की विशेष स्क्रीनिंग में आए थे. जब दीपिका से उनकी सगाई की अफवाह के बारे में पूछा गया तो रणवीर ने उनकी ओर देखा और कहा, ‘‘हम चलें.’ ‘पीकू’ अभिनेत्री ने जाने से पहले ‘थैंक्स, बाय’ कहा. रणवीर ने कहा,‘‘जिस टाईप की फिल्म (मदारी की ओर इशारा करते हुए) देखी है, उसका तो लिहाज करें, इस टाईप की फिजूल की बातें न करें.
31 वर्षीय ‘लुटेरा’ अभिनेता तब दीपिका को छोडने गए. वह लौटकर आए और उन्होंने कहा, ‘‘जैसी टाईप की फिल्म है, तो अच्छे अच्छे सवाल करना, मेरी रिक्वेस्ट है आपसे.’ पहले दीपिका ने अपनी शादी की खबरों का खंड किया था और कहा था कि उनकी जल्द शादी के बंधन में बंधने की कोई योजना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










