आयुष्मान संग युगल गीत गाने को बेताब हैं परिणीति चोपड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2016 4:10 PM
मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह और अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में साथ मिलकर गीत गाने को बेकरार हैं. इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में ये युवा सितारे गायक-गायिका के तौर पर दिखाई देंगे. परिणीति ने बताया, ‘आयुष्मान और मैं गाने के लिए बेकरार हैं और अपने निर्देशक […]
मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह और अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में साथ मिलकर गीत गाने को बेकरार हैं. इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में ये युवा सितारे गायक-गायिका के तौर पर दिखाई देंगे.
परिणीति ने बताया, ‘आयुष्मान और मैं गाने के लिए बेकरार हैं और अपने निर्देशक (अक्षय राय) से पूछ रहे हैं कि उन्हें कौन सा गीत गाने को मिलने जा रहा है. मैं कुछ गाने गाउंगी, लेकिन इसमें पार्श्वगायक-गायिकाएं भी होंगी.’
उन्होंने कहा, ‘आयुष्मान एक बेहतरीन गायक हैं. वह मेरे पसंदीदा सह-कलाकार हैं.’ कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें परिणीति गाती नजर आयीं थी. इस फिल्म में काम करने को लेकर परिणीति बेहद उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










