ePaper

31 मार्च को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी अनुष्‍का की ‘फिलौरी''

Updated at : 20 Jul 2016 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
31 मार्च को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी अनुष्‍का की ‘फिलौरी''

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित अगली फिल्म ‘फिलौरी’ 31 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 28 वर्षीया अभिनेत्री ने ट्वीटर पर अपनी अगली फिल्म के रिलीज होने की तारीख की घोषणा की. वर्ष 2015 की एक थ्रिलर फिल्म ‘एनएच 10′ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्माता के तौर पर कदम […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित अगली फिल्म ‘फिलौरी’ 31 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 28 वर्षीया अभिनेत्री ने ट्वीटर पर अपनी अगली फिल्म के रिलीज होने की तारीख की घोषणा की.

वर्ष 2015 की एक थ्रिलर फिल्म ‘एनएच 10′ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्माता के तौर पर कदम रखा था. अनुष्का ने ट्वीट करते हुये लिखा, ‘मेरे पास आपके लिए कुछ खास खबर है. फिलौरी 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी. एक और उत्साहपूर्ण रंगीन सफर शुरु होने वाला है.’

क्लीन स्लेट फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो के सहनिर्माण में बनने वाली यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी पंजाब के फिलौर की है.

निर्माताओं ने अपने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘हमलोग फिलौरी के रिलीज होने की तारीख की घोषणा को लेकर काफी खुश हैं, देशी रंगों में सराबोर फिलौरी एक रोमांटिक और मजेदार फिल्म है. यह 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी.’

इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पंजाब में हुई है, जिसके निर्देशक अंशाई लाल हैं. इस फिल्म में अनुष्का के अलावा पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाय’ के अभिनेता सूरज शर्मा भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola