ePaper

अजय देवगन की इस फिल्‍म में दिखेंगे सलमान खान ?

Updated at : 13 Jul 2016 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
अजय देवगन की इस फिल्‍म में दिखेंगे सलमान खान ?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और सलमान खान आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ में फिर एकसाथ होंगे. वे इस फिल्‍म में एक खास गाने में नजर आयेंगे. इस प्रमोशनल सॉन्‍ग में काम करने के लिए ‘बजरंगी भाईजान’ अभिनेता ने हामी भर दी है. स्‍पॉटब्‍वॉय.कॉम में छपी खबर के अनुसार अजय इस विशेष गीत में सलमान की उपस्थिति को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और सलमान खान आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ में फिर एकसाथ होंगे. वे इस फिल्‍म में एक खास गाने में नजर आयेंगे. इस प्रमोशनल सॉन्‍ग में काम करने के लिए ‘बजरंगी भाईजान’ अभिनेता ने हामी भर दी है.

स्‍पॉटब्‍वॉय.कॉम में छपी खबर के अनुसार अजय इस विशेष गीत में सलमान की उपस्थिति को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. यह एक प्रोमोशनल सॉन्‍ग होगा. सलमान ने इस गाने के लिए हामी भर दी है. इससे पहले अजय और सलमान वर्ष 2012 की फिल्‍म ‘सन ऑफ सरदार’ के गाने ‘पों पों…’ में नजर आये थे.

अजय इस फिल्‍म में अभिनय के अलावा डायरेक्‍शन की भी जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. फिल्‍म के कई पोस्‍टर्स सामने आ चुके हैं जिसमें अजय टफ लुक में नजर आ रहे हैं. फिल्‍म को भगवान शिव के चरित्र से प्रेरित बताया जा रहा है. इस फिल्‍म से अभिनेत्री सायशा सहगल डेब्यू करने जा रही हैं.

फिल्‍म की शूटिंग बर्फीली पहाडियों पर फिल्‍माई गई है. अजय फिल्‍म में खतरनाक स्‍टंट्स करते दिखाई देंगे. अजय इससे पहले फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ में नजर आये थे जिसमें उनका किरदार बेहद गंभीर था. इसके बाद से वे लगातार ‘शिवाय’ के काम को लेकर व्‍यस्‍त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola