‘मस्तानी'' के बाद अब ‘पद्मावती'' के लिए श्रेया घोषाल ने दी आवाज

मुंबई : फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए श्रेया घोषाल ने गाना रिकॉर्ड किया है और गायिका के अनुसार यह गीत उसके जीवन का एक यादगार गीत साबित होगा. 32 वर्षीय ‘दीवानी मस्तानी’ गायिका ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की. उन्होंने लिखा कि ‘मैंने अपने जीवन […]
मुंबई : फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए श्रेया घोषाल ने गाना रिकॉर्ड किया है और गायिका के अनुसार यह गीत उसके जीवन का एक यादगार गीत साबित होगा. 32 वर्षीय ‘दीवानी मस्तानी’ गायिका ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की.
उन्होंने लिखा कि ‘मैंने अपने जीवन का एक यादगार गीत रिकॉर्ड किया. इस पल के अनुभव से काफी खुश हूं. मैंने इसे पूरे दिल से गाया.’
Recorded a landmark song of my life today. Soul satisfying emotional joy ride. I live just to be able experience such moments! #powerofmusic
— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal) July 8, 2016
श्रेया ने 53 वर्षीय फिल्म निर्देशक की संगीत की समझ और लेखन की सराहना करते हुए लिखा कि संजय लीला भंसाली सर की ‘पद्मावती’ के लिए दिल से गाया.
फिल्म में भंसाली की पसंदीदा जोडी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनय करेंगे. घोषाल का बॉलीवुड पार्श्व गायन का कैरियर भी भंसाली की ‘देवदास’ के साथ शुरु हुआ था इसके अलावा उन्होंने उनकी अन्य फिल्मों ‘बाजीराव मस्तानी‘, ‘रामलीला’ और ‘सांवरिया‘ के गीतों को भी अपनी आवाज दी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




