...तो क्‍या रणवीर ने गुपचुप तरीके से कर ली दीपिका से सगाई!

Updated at : 06 Jul 2016 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
...तो क्‍या रणवीर ने गुपचुप तरीके से कर ली दीपिका से सगाई!

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 31वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके को रणवीर ने और ‘खास’ बना दिया है. खबर है कि रणवीर ने दीपिका पादुकोण के साथ चुपके से सगाई कर ली है. हालांकि दोनों का अभी शादी करने को कोई मूड नहीं है. मुंबई मिरर के अनुसार, पिछले दिनों रणवीर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 31वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके को रणवीर ने और ‘खास’ बना दिया है. खबर है कि रणवीर ने दीपिका पादुकोण के साथ चुपके से सगाई कर ली है. हालांकि दोनों का अभी शादी करने को कोई मूड नहीं है.

मुंबई मिरर के अनुसार, पिछले दिनों रणवीर और दीपिका को लेकर खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ ठीकठाक नहीं है, लेकिन अब दोनों के बीच एक खास रिश्‍ता जुड़ चुका है. दोनों ने इस साल की शुरुआत में ही परिवारवालों की मौजूदगी में सगाई कर ली है. पंजाब में इस रस्‍म को ‘रोका’ कहा जाता है.

खबर के अनुसार इस साल की शुरुआत में ही दोनों के माता-पिता ने एकदूसरे से मुलाकात की थी. इस मौके पर फैमिली वालों ने दोनों की शादी की भी चर्चा की. यहीं दोनों स्‍टार्स का रोका कर दिया गया. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों विवाह बंधन में बंध जायेंगे तो ऐसा कुछ नहीं है.

दीपिका इस समय अपने करियर के टॉप पर है. हाल ही में वे हॉलीवुड फिल्‍म की शूटिंग कर भारत लौटी है. बॉलीवुड में हर बड़ा फिल्‍ममेकर उन्‍हें अपनी फिल्‍म में साइन करना चाहता है. ऐसे में दीपिका का शादी को करने का कोई मूड नहीं है. उन्‍होंने दो साल का समय मांगा है.

दोनों ही स्‍टार्स बॉलीवुड के टॉप सितारों में गिने जाते हैं. आईफा 2016 में दीपिका को फिल्‍म ‘पीकू’ के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री और रणवीर को फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला था. दोनों की जोड़ी को लोग पर्दे पर भी पसंद करते हैं. रणवीर संकेतों में कई बार दीपिका का जिक्र कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola