ePaper

सिंगर मीका सिंह फिर विवादों में, मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Updated at : 06 Jul 2016 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
सिंगर मीका सिंह फिर विवादों में, मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मुंबई : जानेमाने सिंगर मीका सिंह एकबार फिर विवादों में घिर आये हैं. 32 वर्षीया एक मॉडल और फैशन डिजायनर ने चर्चित गायक मीका सिंह के खिलाफ छेडछाड़ की शिकायत दर्ज कराई है. वहीं जवाबी शिकायत में मीका सिंह ने भी केज दर्ज कराते हुए जबरन धन वसूली का आरोप लगाया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी […]

विज्ञापन

मुंबई : जानेमाने सिंगर मीका सिंह एकबार फिर विवादों में घिर आये हैं. 32 वर्षीया एक मॉडल और फैशन डिजायनर ने चर्चित गायक मीका सिंह के खिलाफ छेडछाड़ की शिकायत दर्ज कराई है. वहीं जवाबी शिकायत में मीका सिंह ने भी केज दर्ज कराते हुए जबरन धन वसूली का आरोप लगाया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर वरसोवा थाने में भादंसं की धाराओं 354 (महिला की शील भंग करना), 323 (चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

उन्होंने कहा कि माडल अक्सर मीका के घर जाया करती थी. हालांकि आरोप खारिज करते हुए मीका ने शाम को जवाबी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि माडल उससे जबरन धन वसूलने का प्रयास कर रही थी.

इससे पहले भी वो एक कार्यक्रम में डॉक्‍टर को थप्‍पड़ मारने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं. इस मामले को लेकर भी उनपर केस दर्ज हो चुका है.

वहीं लगभग 10 साल पहले अपनी बर्थडे पार्टी में अभिनेत्री राखी सांवत को जबरन किस कर दिया था. इसके बाद काफी हंगामा मचा था और मामला पुलिस तक पहुंच गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola