ePaper

‘शुद्ध देसी रोमांस'' के बाद अब इस फिल्‍म में एकसाथ होंगे सुशांत-परिणीति

Updated at : 02 Jul 2016 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
‘शुद्ध देसी रोमांस'' के बाद अब इस फिल्‍म में एकसाथ होंगे सुशांत-परिणीति

मुंबई : फिल्‍म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में एक साथ नजर काम कर चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री परिणीति चोपडा एकबार फिर होमी अदाजानिया की आगामी फिल्म ‘तकदुम’ में साथ दिखेंगे. दोनों ही कलाकार इस फिल्‍म में एकसाथ काम करने को लेकर खासा खुश है. दोनों ने ट्विटर के जरिए इस खबर को अपने […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्‍म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में एक साथ नजर काम कर चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री परिणीति चोपडा एकबार फिर होमी अदाजानिया की आगामी फिल्म ‘तकदुम’ में साथ दिखेंगे.

दोनों ही कलाकार इस फिल्‍म में एकसाथ काम करने को लेकर खासा खुश है. दोनों ने ट्विटर के जरिए इस खबर को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया और अपनी खुशी व्‍यक्‍त की है.

परिणीति ने लिखा, ‘इसको लेकर काफी उत्साहित हूं. होमी अदाजानिया की ‘तकदुम’ मेरी अगली फिल्म है , जिसमें एसएसआर (सुशांत सिंह राजपूत) भी हैं.’ सुशांत ने भी फिल्म की कहानी के विषय में एक ट्वीट किया.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘यह एक ऐसी लडकी के बारे में है, जिसकी आखों में आकाश है और एक ऐसा लडका जिसकी एकमात्र ख्वाहिश उस आकाश को छूने की है.’

https://twitter.com/itsSSR/status/748519320469155841

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola