ePaper

क्‍या आपने देखा ‘बेफ्रिका'' में दिशा संग टाइगर श्रॉफ का एनर्जीफुल डांस? देखें वीडियो

Updated at : 29 Jun 2016 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या आपने देखा ‘बेफ्रिका'' में दिशा संग टाइगर श्रॉफ का एनर्जीफुल डांस? देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के डांस की दीवानों के लिए एक गुडन्‍यूज हैं. हाल ही में रिलीज हुए म्‍यूजिक वीडियो ‘बेफ्रिका’ में टाइगर और दिशा पटानी नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी इस एल्‍बम में बेहद हॉट नजर आ रही है और दोनों का डांस भी दर्शकों को लुभा रहा है. टाइगर तो अपने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के डांस की दीवानों के लिए एक गुडन्‍यूज हैं. हाल ही में रिलीज हुए म्‍यूजिक वीडियो ‘बेफ्रिका’ में टाइगर और दिशा पटानी नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी इस एल्‍बम में बेहद हॉट नजर आ रही है और दोनों का डांस भी दर्शकों को लुभा रहा है.

टाइगर तो अपने डांस से दर्शकों को हैरान करते आये है इस गाने में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. यह एक रोमांटिक गाना है जिसमें दोनों एकदूसरे में खोये हैं और बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं.

गाने को मीत ब्रदर्स ने कंपाज किया है और टी-सीरीज ने इसे प्रोड्यूस किया है. इस गाने में डांस, रोमांस के अलावा दोनों की कैमेस्‍ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है.

बताते चलें कि टाइगर की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आयेंगी. फिल्‍म भारतीय क्रिकेट कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी पर आधारित है. मॉडलिंग से फिल्‍मों की रुख करनेवाली अभिनेत्री की य‍ह पहली फिल्‍म है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola