मुझे प्रियंका और दीपिका पर गर्व है : अनुष्का शर्मा

मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हॉलीवुड में भले ही अपनी किस्मत आजमाने की कोई योजना न हो लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने समय की अभिनेत्रियों प्रियंका चोपडा और दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड में काम करने पर गर्व है. ‘दिल धडकने दो’ में प्रियंका चोपडा के साथ काम करने वाली 28 वर्षीय अभिनेत्री […]
मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हॉलीवुड में भले ही अपनी किस्मत आजमाने की कोई योजना न हो लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने समय की अभिनेत्रियों प्रियंका चोपडा और दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड में काम करने पर गर्व है.
‘दिल धडकने दो’ में प्रियंका चोपडा के साथ काम करने वाली 28 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह प्रियंका की उपलब्धियों से बहुत खुश हैं. अनुष्का ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा है कि दीपिका और प्रियंका हॉलीवुड में अच्छा काम कर रही हैं. प्रियंका ने बहुत कुछ हासिल किया है, वहां वह एक जाना-पहचाना नाम हैं. मुझे दोनों पर गर्व है.’
फिल्म ‘एनएच10′ की अभिनेत्री का हॉलीवुड में काम करने का कोई सपना नहीं है और उनका कहना है कि जिंदगी में चीजें जिस तरह से सामने आती है, उसके अनुसार वह काम करेंगी.
उन्होंने कहा, ‘मेरा इस तरह का (हॉलीवुड फिल्में करने का) कोई सपना नहीं है. मैंने जीवन में कभी भी योजनाएं नहीं बनाई. चीजें जिस तरह से सामने आती हैं, उसके अनुसार मैं जीवन जीने या कोई काम करने में विश्वास करती हूं.’
उन्होंने कहा, ‘मैंने बॉलीवुड में भी अपना करियर बनाने की कभी योजना नहीं बनाई थी इसलिए हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की योजना बनाना तो बहुत दूर की बात है. जिस तरह से चीजें सामने आती है उसके अनुसार आपको काम करना होता है..’
अनुष्का की जल्द ही आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में नजर आयेंगी जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




