ePaper

बोले सलमान खान,‘ शादी करने के लिए ‘बेताब'' हूं लेकिन ‘दूसरे पक्ष'' की...''

Updated at : 24 Jun 2016 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
बोले सलमान खान,‘ शादी करने के लिए ‘बेताब'' हूं लेकिन ‘दूसरे पक्ष'' की...''

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी कथित प्रेमिका लूलिया वंतूर से शादी करने के सवालों से खुद का बचाते हुए कहा कि वह शादी करने के लिए ‘बेताब’ हैं. सलमान ने कहा कि वह हमेशा से ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं…लेकिन उन्हें हमेशा ‘दूसरे पक्ष’ की रजामंदी का इंतजार करना पडा. ‘दबंग’ […]

विज्ञापन

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी कथित प्रेमिका लूलिया वंतूर से शादी करने के सवालों से खुद का बचाते हुए कहा कि वह शादी करने के लिए ‘बेताब’ हैं. सलमान ने कहा कि वह हमेशा से ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं…लेकिन उन्हें हमेशा ‘दूसरे पक्ष’ की रजामंदी का इंतजार करना पडा.

‘दबंग’ के 50 वर्षीय अभिनेता रिएलटी शो ‘सा रे गा मा पा’ पर अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ का प्रचार करने आए थे. इस दौरान प्रतियोगी जगप्रीत बाजवा ने उनसे अच्छे जीवनसाथी को लेकर राय मांगी.

टीवी शो द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक सलमान ने कहा, ‘जगप्रीत तुमने गलत इंसान को निशाना बनाया है. मैं हमेशा से इस मामले में बदकिस्मत रहा हूं, लेकिन इस मामले में लोगों की मुझे लेकर धारणा बिलकुल गलत है.’

सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘मैं दरअसल शादी के लिए बेताब हूं और मुझे हमेशा ही दूसरे पक्ष की रजामंदी का इंतजार करना पडा है. मर्दों को इस मामले में कुछ नहीं कहना होता…महिलाएं ही हैं जो सबकुछ तय करती हैं.’

शो में मेंटर की भूमिका निभा रहे गायक मिका सिंह ने इस मौके पर कहा, ‘मैं सलमान भाई का बहुत बडा प्रशंसक हूं और उनके नक्शेकदम पर ही चलूंगा. जब भाई शादी करेंगे..मैं भी उस साल ही शादी कर लूंगा.’ यह विशेष एपिसोड 26 जून को टीवी पर प्रसारित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola