ये हैं ''बॉलीवुड'' की योगा गर्ल ..., देखें तसवीरें
Updated at : 21 Jun 2016 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

इंटरटेनमेंट डेस्क आज पूरी दुनिया "इंटरनेशनल योगा डे " मना रहा है. भारत में भी योग को लेकर इन दिनों जबरदस्त क्रेज है. सुंदरता व स्वास्थ्य के लिए लोग योग को आज अपने दिनचर्या में शामिल कर चुके हैं. बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी योग को लेकर क्रेजी है. इन अभिनेत्रियों का मानना है कि […]
विज्ञापन
इंटरटेनमेंट डेस्क
आज पूरी दुनिया "इंटरनेशनल योगा डे " मना रहा है. भारत में भी योग को लेकर इन दिनों जबरदस्त क्रेज है. सुंदरता व स्वास्थ्य के लिए लोग योग को आज अपने दिनचर्या में शामिल कर चुके हैं. बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी योग को लेकर क्रेजी है. इन अभिनेत्रियों का मानना है कि योग उन्हे स्वस्थ व सुंदर रखने में मदद करते हैं.
शिल्पा शेट्टी

दशकों तक बॉलीवुड में राज करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का योग को लेकर दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. उन्होंने योग दिवस पर कहा कि योग आपको यह सीखाती है कैसे स्वस्थ रहा जाये.शिल्पा शेट्टी ने अपने अनुभव ट्विटर में साझा करते हुए कहा कि योग के माध्यम से आप ईगो, डर व दर्द को दूर कर सकते हैं. शिल्पा ने कुछ दिनों पहले फिटनेस सीडी भी जारी किया था.
मनीषा कोईराला

मनीषा कोईराला भी आजकल योग करते दिख जाती हैं. कई मंचों पर वो लोगों को योग सीखातें नजर आयी. मनीषा बताती हैं कि योग ने मुझे कैंसर से भी लड़ने में मदद की है. मनीषा कोईराला ने का कि योग को स्कूलों में अनिवार्य करना चाहिए.
बिपाशा बसु

फिटनेस को लेकर बेहद सक्रिय रहने वाली बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ योगा का फोटो इंस्टाग्राम में शेयर किया. बिपाशा बसु खुद को स्वस्थ रखने के लिए लगातार जिम भी जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




