रितिक की एक्स वाइफ सुजैन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पणजी: गोवा पुलिस ने सुपरस्टार रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के खिलाफ धोखाधडी के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है. स्वयं को वास्तुकार बताकर कथित रूप से एक रियल स्टेट फर्म के साथ धोखाधडी करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है.हालांकि सुजैन ने अपने खिलाफ आरोपों को ‘‘झूठ’ और ‘‘मानहानिकर’ तथा फर्म की […]
विज्ञापन
पणजी: गोवा पुलिस ने सुपरस्टार रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के खिलाफ धोखाधडी के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है. स्वयं को वास्तुकार बताकर कथित रूप से एक रियल स्टेट फर्म के साथ धोखाधडी करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है.हालांकि सुजैन ने अपने खिलाफ आरोपों को ‘‘झूठ’ और ‘‘मानहानिकर’ तथा फर्म की ओर से दबाव बनाने का तरीका बताया है.
पुलिस निरीक्षक सिद्धांत शिरोडकर ने आज बताया, ‘‘एक रियल स्टेट फर्म की शिकायत के आधार पर सुजैन खान के खिलाफ नौ जून को मामला दर्ज किया गया। फर्म ने दावा किया है कि सुजैन ने अपने फर्म ‘द चारकोल प्रोजेक्ट’ के माध्यम से खुद को वास्तुकार बताकर कंपनी के साथ धोखाधडी की है.’ सुजैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है.‘द चारकोल प्रोजेक्ट’ मुंबई स्थित ए इंटिरियर डिजाइन स्टोर है, जिसे सुजैन खान चलाती हैं.उधर सुजैन खान ने कहा कि हम पर ये झूठे आरोप लगाये गये है. इन आरोपों का कड़ा जवाब देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










