ePaper

सुशांत संग डेटिंग की खबरों पर कृति सैनन ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा, ‘बहुत हो गया...''

Updated at : 20 Jun 2016 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
सुशांत संग डेटिंग की खबरों पर कृति सैनन ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा, ‘बहुत हो गया...''

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर डेटिंग की खबरें आ रही थी. हाल ही में दोनों की कुछ तस्‍वीरें सामने आई थी जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन अब कृति ने इस मामले में अपनी चुप्‍पी तोड़ी है. डेटिंग की अफवाहों […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर डेटिंग की खबरें आ रही थी. हाल ही में दोनों की कुछ तस्‍वीरें सामने आई थी जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन अब कृति ने इस मामले में अपनी चुप्‍पी तोड़ी है.

डेटिंग की अफवाहों पर आखिरकार अपनी कृति सैनन ने कहा है कि वे सह-अभिनेता होने के नाते एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. कृति और ‘ब्योमकेश बक्शी’ के स्टार पहली बार ‘राबता’ फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं. उन्होंने पिछले सप्ताह बुडापेस्ट में अपनी शूटिंग समाप्त की है.

‘हीरोपंती’ की स्टार ने ट्विटर पर लिखा है, ‘बहुत हो गया… हम लोग सह-अभिनेता के तौर पर एक दूसरे को पसंद करते हैं और सम्मान करते हैं. निश्चित रुप से इस आधारहीन निर्मित खबरों में कोई सचाई नहीं है. धन्यवाद.’

ऐसा भी कहा जा रहा था कि सुशांत और टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का ब्रेकअप भी कृति की वजह से हुआ है. लंबे समय तक प्रेमिका रही अंकिता लोखंडे से मई में अलग होने वाले सुशांत ने इन खबरों पर टिप्पणी नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola