जानें, इम्तियाज की फिल्म में कौन सा किरदार निभा सकते हैं किंग खान ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने इम्तियाज अली के साथ अपनी आने वाली फिल्म की कहानी को लेकर संकेत दे दिया है. पहली बार इम्तियाज और शाहरख किसी फिल्म में एक साथ काम करेंगे. 50 वर्षीय ‘फैन’ स्टार के पोस्ट से इस बात के संकेत मिलते हैं कि फिल्म रोमांटिक पटकथा पर आधारित होगी. […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने इम्तियाज अली के साथ अपनी आने वाली फिल्म की कहानी को लेकर संकेत दे दिया है. पहली बार इम्तियाज और शाहरख किसी फिल्म में एक साथ काम करेंगे.
50 वर्षीय ‘फैन’ स्टार के पोस्ट से इस बात के संकेत मिलते हैं कि फिल्म रोमांटिक पटकथा पर आधारित होगी. शाहरख ने ट्वीट के जरिये इसके संकेत दिये.
रिपोर्ट के मुताबिक शाहरख इस बहु-प्रतीक्षित फिल्म में एक सिख गाइड का किरदार निभायेंगे और ‘रब ने बना दी जोडी’ की अपनी सह-कलाकार अनुष्का शर्मा के साथ पर्दे पर इश्क करते हुए नजर आयेंगे.
शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में वे एक शराब व्यापारी की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं अनुष्का जल्द ही सलमान खान के साथ आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में मुख्य भूमिका निभानेवाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




