ePaper

जानें, ‘उडता पंजाब'' को लेकर क्‍या बोलीं कैटरीना कैफ ?

Updated at : 17 Jun 2016 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, ‘उडता पंजाब'' को लेकर क्‍या बोलीं कैटरीना कैफ ?

मुंबई : बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने ‘उड़ता पंजाब’ को शानदार फिल्म बताते हुए उसकी सराहना की और साथ ही फिल्म के ऑनलाइन लीक होने को काफी दुखद बताया. साथ ही उन्‍होंने कहा कि फिल्म में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की अदाकारी ने उन्हें काफी प्रभावित किया. ‘फितूर’ की 32 वर्षीय अदाकारा ने यहां […]

विज्ञापन

मुंबई : बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने ‘उड़ता पंजाब’ को शानदार फिल्म बताते हुए उसकी सराहना की और साथ ही फिल्म के ऑनलाइन लीक होने को काफी दुखद बताया. साथ ही उन्‍होंने कहा कि फिल्म में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की अदाकारी ने उन्हें काफी प्रभावित किया.

‘फितूर’ की 32 वर्षीय अदाकारा ने यहां आयोजित विशेष स्की्रनिंग के दौरान यह फिल्म देखी. कैटरीना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बेहतरीन फिल्म है. शाहिद और आलिया दोनों ने फिल्म में अविश्वसनीय अदाकारी की है. फिल्म में आलिया ने बेहतरीन काम किया है. मुझे लगता है कि यह एक शानदार फिल्म है.’

फिल्म का निर्देशक अभिषेक चौबे ने किया है. सेंसर बोर्ड के साथ एक लंबे विवाद के बाद फिल्म रिलीज से दो दिन पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई.

कैटरीना से इस पर सवाल किए जाने पर कहा, ‘मुझे लगता है कि यह काफी दुखद है. फिल्म को बनाने में काफी मेहनत लगती है. जब आप सिनेमा घरों में जाकर फिल्म देखते हैं तो आप उसकी सराहना करते हैं. मैं लोगों से विनती करती हूं कि फिल्म ऑनलाइन न देखें.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola