सलमान खान के 10 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट करने की अफवाहों पर बिपाशा ने तोड़ी चुप्पी ?

मुंबई : नवविवाहित अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने करीबी मित्र सलमान खान द्वारा 10 करोड़ रुपये मूल्य का घर भेंट में देने की अफवाहों को खारिज कर दिया है. बिपाशा ने हाल ही में अपने ‘अलोन’ के सह-कलाकार करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है. अभिनेत्री ने ट्विटर पर इस अफवाह को खारिज करते […]
मुंबई : नवविवाहित अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने करीबी मित्र सलमान खान द्वारा 10 करोड़ रुपये मूल्य का घर भेंट में देने की अफवाहों को खारिज कर दिया है. बिपाशा ने हाल ही में अपने ‘अलोन’ के सह-कलाकार करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है.
अभिनेत्री ने ट्विटर पर इस अफवाह को खारिज करते हुए लिखा, ‘ अभी तक मैंने जितनी भी बेकार खबरें सुनी हैं यह उनमें से सबसे बडी है. मैं ऐसी भेंट किसी से भी क्यों लूंगी ?’ बिपाशा ने इस खबर का लिंक ट्विटर पर साझा करते हुए यह लिखा.
This is the biggest hogwash that I have ever read. Why would I take a gift like this ever from anyone?!??😡 https://t.co/Et1ccoNeUE
— Bipasha Basu (@bipsluvurself) June 16, 2016
बिपाशा और करन 2014 में ‘अलोन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. मुंबई में 30 अप्रेल को आयोजित किए गए एक निजी समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे.
बिपाशा और करन ने शादी के बाद एक भव्य पार्टी भी दी थी, जिसमें सलमान, बच्चन परिवार, शाहरुख खान जैसे तमाम बडे सितारों ने शिरकत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




