ePaper

''मोहन जोदाड़ो'' में 17 साल छोटी पूजा हेगड़े से रोमांस करेंगे रितिक रोशन, जानें कुछ खास ?

Updated at : 17 Jun 2016 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
''मोहन जोदाड़ो'' में 17 साल छोटी पूजा हेगड़े से रोमांस करेंगे रितिक रोशन, जानें कुछ खास ?

शुरूआत से ही ऐतिहासिक पृष्‍ठभूमि पर बननेवाली फिल्‍मों को पसंद किया जाता रहा है. ऐसे में आशुतोष गोवारिकर एकबार फिर दर्शकों को ‘मोहन जोदाड़ो’ नामक एक प्रेमकहानी का तोहफा देने वाले हैं. इस बार उन्‍होंने प्रेमकहानी पर आधारित इस फिल्‍म के लिए रितिक रोशन और पूजा हेगड़े को नायक-नायिका के तौर पर चुना है. हाल […]

विज्ञापन

शुरूआत से ही ऐतिहासिक पृष्‍ठभूमि पर बननेवाली फिल्‍मों को पसंद किया जाता रहा है. ऐसे में आशुतोष गोवारिकर एकबार फिर दर्शकों को ‘मोहन जोदाड़ो’ नामक एक प्रेमकहानी का तोहफा देने वाले हैं. इस बार उन्‍होंने प्रेमकहानी पर आधारित इस फिल्‍म के लिए रितिक रोशन और पूजा हेगड़े को नायक-नायिका के तौर पर चुना है.

हाल ही में फिल्‍म में पूजा हेगड़े के किरदार का फर्स्‍टलुक रिलीज हुआ है जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोरी है. नीले और लाल रंग की पोशाक पहने शाही अंदाज में पूजा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है. आपको बता दें 25 वर्षीय पूजा की यह पहली बॉलीवुड फिल्‍म है.

पूजा इससे पहले कुछ तमिल-तेलुगु फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं. वे मिस यूनिवर्स पेजेंट में सेकंड रनरअप रह चुकी हैं. रितिक पूजा से 17 साल बड़े हैं. फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्‍ठभूमि पर आधारित है. दोनों की जोड़ी पहली बार फिल्‍म में प्रेमकहानी को दर्शाएगी.

आशुतोष गोवारिकर इससे पहले भी रितिक के साथ वर्ष 2008 में आई फिल्‍म ‘जोधा अकबर’ में काम कर चुके हैं. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में थे. फिल्‍म को दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्‍पांस दिया था. इसके अलावा गोवारिकर ‘लगान’ और ‘स्‍वदेश’ जैसी हिट फिल्‍मों का भी डायरेक्शन कर चुके हैं जो बड़ी हिट रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola