बिग बी ने मनाई अपनी शादी की 43वीं सालगिरह, साझा की 43 साल पुरानी यादें

Updated at : 03 Jun 2016 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिग बी ने मनाई अपनी शादी की 43वीं सालगिरह,  साझा की 43 साल पुरानी यादें

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की 43वीं सालगिरह पर अपने प्रशंसकों द्वारा उन्हें एवं उनकी पत्नी जया को बधाई देने पर उनका आभार प्रकट किया है. 73 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि जया इस अवसर पर फिर विदेश में है. अमिताभ एवं अभिनेत्री-राजनीतिज्ञ जया तीन जून 1973 को परिणय सूत्र में बंधे […]

विज्ञापन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की 43वीं सालगिरह पर अपने प्रशंसकों द्वारा उन्हें एवं उनकी पत्नी जया को बधाई देने पर उनका आभार प्रकट किया है. 73 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि जया इस अवसर पर फिर विदेश में है. अमिताभ एवं अभिनेत्री-राजनीतिज्ञ जया तीन जून 1973 को परिणय सूत्र में बंधे थे.

उन्होंने अपने ब्लॉग पर अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, ‘‘मेरे और जया के बीच एक और साल बीत गया है….एक और साल निकल गया है, जब हम दोनों एक साथ शहर में नहीं हैं….वह विदेश में है और मैं देश में हूं.’ अमिताभ ने आगे लिखा, ‘‘आप सभी प्रशंसकों को शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए धन्यवाद….शादी के 43 साल हो गए हैं और यह लंबा समय होता है.’ इस स्टार दंपती ने प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘जंजीर’ में एक साथ काम करने के बाद शादी रचा ली थी. उन्होंने एक छोटे और सादे समारोह में शादी की थी और इसमें उनके अति करीबी फिल्म उद्योग के दोस्त एवं परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे थे.
फिल्म ‘तीन’ के स्टार अमिताभ ने अपनी शादी के दिन को याद करते हुए बताया कि मेरी शादी के दिन बारिश हो रही थी. उन्होंने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘जब मैं जया के पिताजी के एक प्रिय मित्र के मालाबार हिल स्थित शादी स्थल पर जाने के लिए तैयार हो रहा था, उस वक्त बूंदाबांदी शुरू हो गयी थी. हमारे पड़ाेसी भागते हुए आए और बोले ‘जल्दी करो और शादी के लिए प्रस्थान करो. यह बारिश अच्छा सगुन है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola