ऋषि कपूर ने किया पिता राजकपूर को याद, ट्विटर हैंडल पर लिखा- ‘रहेंगे सदा...''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 11:47 AM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने आज अपने पिता एवं प्रसिद्ध अभिनेता रहे दिवंगत राजकपूर को उनकी 28वीं बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की. ऋषि ने कहा कि उन्हें राजकपूर का पुत्र होने पर गर्व है. राजकपूर का निधन दो जून 1988 को 63 साल की उम्र में हुआ था. हिन्दी सिनेमा के शोमैन के […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने आज अपने पिता एवं प्रसिद्ध अभिनेता रहे दिवंगत राजकपूर को उनकी 28वीं बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की. ऋषि ने कहा कि उन्हें राजकपूर का पुत्र होने पर गर्व है.

राजकपूर का निधन दो जून 1988 को 63 साल की उम्र में हुआ था. हिन्दी सिनेमा के शोमैन के रुप में जाने जाने वाले राजकपूर ने ‘आवारा’, ‘श्री 420′, ‘बूट पॉलिश’, ‘संगम’ जैसी विभिन्न प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया था.

ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, ‘राजकपूर. मेरे पिता. 1924…1988. अलविदा, 28 साल बाद. उनका पुत्र होने पर गर्व है.’

63 वर्षीय अभिनेता ने अपना ट्विटर हैंडल भी बदलकर ‘रहेंगे सदा’ कर दिया है जो फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के राजकपूर के प्रसिद्ध गीत ‘जीना यहां मरना यहां’ की एक पंक्ति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola