ePaper

...अब रणवीर से मिलने पेरिस पहुंचीं दीपिका पादुकोण

Updated at : 31 May 2016 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
...अब रणवीर से मिलने पेरिस पहुंचीं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह भले ही अपने रिश्‍ते के बारे में मीडिया के सामने कहने से कतराते हो लेकिन दोनों एकदूसरे का साथ बखूबी निभाते हैं. खबरों की मानें तो हाल ही दीपिका सबसे नजरें बचाकर रणवीर से मिलने पेरिस पहुंचीं थी जहां दोनों ने क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड किया. रणवीर इनदिनों […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह भले ही अपने रिश्‍ते के बारे में मीडिया के सामने कहने से कतराते हो लेकिन दोनों एकदूसरे का साथ बखूबी निभाते हैं. खबरों की मानें तो हाल ही दीपिका सबसे नजरें बचाकर रणवीर से मिलने पेरिस पहुंचीं थी जहां दोनों ने क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड किया.

रणवीर इनदिनों पेरिस में अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ की शूटिंग कर रहे हैं. दीपिका ने हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘ट्रिपल एक्‍स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की शूटिंग खत्‍म की है. बस तो वे चुपके-चुपके निकल गई रणवीर से मिलने. दीपिका नहीं चाहती थी कि इस बात की किसी को कानोंकान खबर हो लेकिन फैंस ने उन्‍हें पहचान ही लिया.

दीपिका के फैंस ने उन्‍हें उस वक्‍त पहचान लिया जब वे ‘बेफ्रिके’ के सेट पर मौजूद थी. दोनों ने सबको सख्‍त हिदायत दी थी कि कोई फोटो न क्लिक करे. दोनों ने सेट पर ही काफी समय बिताया.

इससे पहले रणवीर वैलेंटाइन डे पर दीपिका को सरप्राइज देने के लिए टोरंटो पहुंच गये थे. जहां उन्‍होंने ‘ट्रिपल एक्‍स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के निर्देशक डीजे कारुसो से भी मुलाकात की थी. कारुसो ने दोनों की तस्‍वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola