सिंगर मीका सिंह ने किया शादी का ऐलान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2016 5:06 PM
सिंगर मीका सिंह इनदिनों टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ को जज कर रहे हैं. वहीं शो के ‘वेडिंग स्पेशल एपिसोड’ में मीका ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है और वे आगामी वर्ष 2017 तक विवाह बंधन में बंध जायेंगे. मीका ने कहा,’ हां, […]
सिंगर मीका सिंह इनदिनों टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ को जज कर रहे हैं. वहीं शो के ‘वेडिंग स्पेशल एपिसोड’ में मीका ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है और वे आगामी वर्ष 2017 तक विवाह बंधन में बंध जायेंगे.
मीका ने कहा,’ हां, यह सच है. शो में शादी का माहौल चल रहा है. सभी मेंटर अपनी शादीशुदा जीवन के अनुभवों को शेयर कर रहे हैं. इसी से प्रेरित होकर मैंने भी शादी करने का फैसला लिया. मुझे ऐसा लग रहा है कि किसी के साथ अपने जीवन के पलों को साझा करने का समय आ गया है. आशा करता हूं कि मुझे जीवनसाथी के तौर पर एक अच्छी लड़की मिले.’
मीका सिंह ने बॉलीवुड संगीत जगत में ‘आज की पार्टी’, ‘जुम्मे कर रात’, ‘रोम रोम रोमांटिक’ और ‘मौजा ही मौजा’ जैसे हिट गाने गाये हैं. बताते चलें कि मीका के अलावा ‘सा रे गा मा पा’ साजिद अली, वाजिद अली और प्रीतम चक्रवती भी जज की भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










