VIDEO: तो ऐसे अपनी शादी की जानकारी देंगे सलमान खान, आप भी जानें ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वहीं इन अटकलों को खारिज किए बिना सलमान ने कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने शादी की जानकारी देंगे. ऐसी खबरें हैं कि 50 साल के अभिनेता 27 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर अपनी कथित रोमानियाई प्रेमिका लुलिया […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वहीं इन अटकलों को खारिज किए बिना सलमान ने कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने शादी की जानकारी देंगे. ऐसी खबरें हैं कि 50 साल के अभिनेता 27 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर अपनी कथित रोमानियाई प्रेमिका लुलिया वंतुर के साथ ब्याह रचाएंगे.
सलमान ने यहां आईफा पुरस्कारों के दौरान कहा, ‘मुझे जब शादी करनी होगी, मैं कर लूंगा. मुझे आपको बताने की जरुरत नहीं है कि मैं कब शादी करुंगा. जब मैं शादी करुंगा, मैं ट्विटर पर बताउंगा और फेसबुक पर भी जानकारी दूंगा. इसलिए मैं इसे खुद तक और अपने प्रशंसकों तक रखूंगा.’
अभिनेता हाल में अभिनेत्री और अपनी अच्छी दोस्त प्रीति जिंटा की शादी के प्रीतिभोज में वंतुर के साथ पहली बार सार्वजनिक रुप में नजर आए थे. रोमानियाई टीवी अभिनेत्री को मुंबई हवाईअड्डे पर सलमान की मां सलमा और बहन अलवीरा के साथ भी देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




