धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 सहित इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, गदर मचाते हुए कमाए इतने करोड़
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इसने अब कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है.
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इसने अब कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है.
आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया है. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पांस मिला. इस जासूसी थ्रिलर ने हाल ही में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाली यह सातवीं भारतीय फिल्म बन गई है.
तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी धुरंधर 2
रणवीर सिंह स्टाररर अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड पर 1760 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. ट्रेड इनसाइडर के अनुसार, इसमें से 450 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई विदेशी बाजारों से हुई है. 22 अप्रैल तक, फिल्म ने विदेशों में 50.5 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिससे यह भारतीय फिल्मों में सातवें स्थान पर है. पहले भाग की तरह, धुरंधर 2 भी छह खाड़ी देशों में रिलीज नहीं हुई.
धुरंधर 2 ने जवान, एनिमल और पुष्पा 2 को पीछे छोड़ा
50 मिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने के साथ ही धुरंधर 2 ने कई पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के विदेशी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिनमें शोले (28 मिलियन डॉलर), बॉबी (29 मिलियन डॉलर) और कारवां (39 मिलियन डॉलर) जैसी सदाबहार हिट फिल्में, साथ ही पुष्पा 2 (31 मिलियन डॉलर), पीके (46 मिलियन डॉलर), जवान (47 मिलियन डॉलर) और पठान (49 मिलियन डॉलर) जैसी हाल की बड़ी कमाई करने वाली फिल्में शामिल हैं.
धुरंधर 2 के बारे में
आदित्य धर की ओर से निर्देशित, धुरंधर एक जासूसी थ्रिलर है, जो दिसंबर में रिलीज हुई और जबरदस्त हिट साबित हुई. इसका सीक्वल मार्च में आया और उससे भी बड़ी सफलता मिली. रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, और दोनों फिल्मों में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, तस्वीरों ने मचाई हलचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










