बिपाशा-करण हनीमून के लिए रवाना, जानें कौन सी है वो खूबसूरत जगह ?

हाल ही में विवाह बंधन में बंधे अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु हनीमून के लिए रवाना हो गये है. दोनों ने एक बहुत की खूबसरत जगह को एकसाथ वक्त गुजारने के लिए चुना है. दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है. दोनों की शादी बीते 30 अप्रैल को […]
हाल ही में विवाह बंधन में बंधे अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु हनीमून के लिए रवाना हो गये है. दोनों ने एक बहुत की खूबसरत जगह को एकसाथ वक्त गुजारने के लिए चुना है. दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है. दोनों की शादी बीते 30 अप्रैल को निजी समारोह में हुई थी.
खबरों की मानें तो दोनों ने हनीमून मनाने के लिए मालदीव को चुना है. खास बात यह है कि यह रोमांटिक कपल की पसंदीदा जगह है. दोनों इससे पहले भी यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आये थे. दोनों ने 7 अप्रैल को ज्वांइट स्टेटमेंट में शादी की ऑफिशियल घोषणा की थी.
करण और बिपाशा ने पिछले साल फिल्म ‘अलोन’ में एकसाथ नजर आये थे. दोनों की सिजलिंग कैमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही थी. दोनों ने मीडिया के सामने कभी डेटिंग की खबरों को नहीं कबूला और अचानक शादी की अनांउसमेंट कर दी.
दोनों की शादी में सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और डीनो मोरिया जैसे कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










