‘सरबजीत'' के लिए ''ग्लैमरस'' समारोह छोडेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

मुंबई : अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ के प्रचार से जुडी व्यस्तताओं के चलते ऐश्वर्या राय बच्चन ग्लैमरस चैरिटी इवेंट एएमएफएआर में शिरकत नहीं करेंगी. कान में एएमएफएआर गाला 19 मई को आयोजित होना है और भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 20 मई को रिलीज होनी है. विज्ञप्ति में कहा गया, ‘इसे […]
मुंबई : अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ के प्रचार से जुडी व्यस्तताओं के चलते ऐश्वर्या राय बच्चन ग्लैमरस चैरिटी इवेंट एएमएफएआर में शिरकत नहीं करेंगी. कान में एएमएफएआर गाला 19 मई को आयोजित होना है और भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 20 मई को रिलीज होनी है.
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘इसे ध्यान में रखते हुए, ऐश्वर्या रेड कारपेट पर मौजूदगी दर्ज कराने के तत्काल बाद फिल्म के प्रचार और अन्य पेशेवर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए कान समारोह से लौट आएंगी.’ ऐश्वर्या 13 और 14 मई के समारोह में शिरकत करेंगी. इसके साथ ही फेस्टिवल डी कान में उनकी मौजूदगी को 15 साल हो जाएंगे.
आपको बता दें कि ऐश्वर्या फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही है. फिल्म में उनका किरदार सिंपल और दमदार होगा. सरबजीत का किरदार रणदीप हुड्डा निभानेवाले हैं. वहीं फिल्म में रिचा चड्ढा भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




