जिया खान खुदकुशी मामला: सूरज पंचोली पर हत्या का आरोप लगाने की मांग

मुंबई : अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी के मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब अभियोजन पक्ष ने बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली पर हत्या का आरोप लगाने की मांग की, जो मामले में अभिनेत्री को मौत के लिए उकसाने के आरोपी हैं. अभियोजन ने साथ ही सूरज के खिलाफ हत्या के आरोप जोडने […]
मुंबई : अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी के मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब अभियोजन पक्ष ने बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली पर हत्या का आरोप लगाने की मांग की, जो मामले में अभिनेत्री को मौत के लिए उकसाने के आरोपी हैं.
अभियोजन ने साथ ही सूरज के खिलाफ हत्या के आरोप जोडने के बाद मुकदमा चलाने की मांग की. विधि सूत्रों ने बताया कि हालांकि मुकदमे की सुनवाई कर रही अदालत आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के समय हत्या के आरोप पर फैसला करेगी.
मामले की सुनवाई कर रही विशेष महिला अदालत से लोक अभियोजक कल्पना हीरे ने कहा, ‘जिया की मां रबिया सूचना देने वाली हैं और उनका कहना है कि यह मामला भादंसं की धारा 302 (हत्या) का है. उन्होंने सबसे पहले शव को देखा था, इसलिए सूरज के उपर हत्या के आरोप भी लगाये जाने चाहिए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




