''नमस्ते इग्लैंड'' में अक्षय संग रोमांस करेंगी सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी एकबार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आ सकती हैं. सोनाक्षी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो विपुल शाह के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘नमस्ते इग्लैंड’ में दिखाई देंगी. सोनाक्षी ने लिखा,’ ‘नमस्ते इग्लैंड’ कर […]
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी एकबार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आ सकती हैं. सोनाक्षी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो विपुल शाह के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘नमस्ते इग्लैंड’ में दिखाई देंगी.
सोनाक्षी ने लिखा,’ ‘नमस्ते इग्लैंड’ कर रही हूं. ये ऑफिशियल है.’
https://twitter.com/sonakshisinha/status/727377274660495362
इससे पहले अक्षय-सोनाक्षी ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’, ‘राउडी राठौड़’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’, ‘जोकर’ और ‘बॉस’ में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की कैमेस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है.
अक्षय इससे पहले विपुल शाह के साथ ‘नमस्ते लंदन’ में काम कर चुके हैं. फिल्म में वे अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आये थे. फिल्म के साथ-साथ गाने भी सुपरहिट हुए थे. अक्षश् इनदिनों आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ की शूटिंग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




