कबीर ने किया सलमान संग फिल्‍म का ऐलान, जानें कब शुरू होगी शूटिंग ?

Updated at : 05 May 2016 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
कबीर ने किया सलमान संग फिल्‍म का ऐलान, जानें कब शुरू होगी शूटिंग ?

बॉलीवुड सुपस्‍टार सलमान खान और निर्देशक कबीर खान की सुपरहिट जोड़ी तीसरी बार एकसाथ नजर आनेवाली है. कबीर ने ऐलान किया कि फिल्‍म राजनीतिक पृष्‍ठभूमि पर आधारित होगी और फिल्‍म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी. दोनों इससे पहले ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. हाल ही में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपस्‍टार सलमान खान और निर्देशक कबीर खान की सुपरहिट जोड़ी तीसरी बार एकसाथ नजर आनेवाली है. कबीर ने ऐलान किया कि फिल्‍म राजनीतिक पृष्‍ठभूमि पर आधारित होगी और फिल्‍म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी. दोनों इससे पहले ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं.

हाल ही में 63वें राष्‍ट्रीय‍ फिल्‍म पुरस्‍कार में उनकी ‘बजरंगी भाईजान’ को सबसे पॉपुलर फिल्‍म का अवार्ड मिला. इस फिल्‍म में कबीर ने भारत और पाकिस्‍तान की यात्रा करनेवाले एक इंसान की कहानी बयां की थी जो एक बच्‍ची को उसके मां-बाप से मिलवाने के लिए कड़ा संघर्ष करता है. फिल्‍म में सलमान ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

वहीं ‘एक था टाइगर’ में कबीर ने कैटरीना कैफ और सलमान की जोड़ी को दिखाया था. फिलहाल इस फिल्‍म के लिए फीमेल लीड की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola