PHOTOS : 2 साल भी टिक नहीं पाई इन बॉलीवुड सेलीब्रिटीज की शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2016 1:32 PM
बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली है. करण की यह तीसरी शादी है और बिपाशा की पहली. करण ने टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से पहली और जेनिफर विगेंट से दूसरी शादी की थी, दोनों से उनका तलाक हो चुका है. करण की पहली शादी एक साल तक भी […]
बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली है. करण की यह तीसरी शादी है और बिपाशा की पहली. करण ने टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से पहली और जेनिफर विगेंट से दूसरी शादी की थी, दोनों से उनका तलाक हो चुका है. करण की पहली शादी एक साल तक भी चल नहीं पाई थी. वहीं दूसरी शादी साढ़े तीन साल बाद टूट गई.
बॉलीवुड के कई ऐसे कपल हैं जिनकी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और वे अलग हो गये.
.jpg&w=3840&q=75)
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा और एक्टर पुलकित सम्राट की शादी 3 नवंबर 2014 को गोवा में बहुत धूमधाम से हुई थी. लेकिन 2015 में ही दोनों अलग हो गये.
.jpg&w=3840&q=75)
राहुल महाजन ने वर्ष 2006 में श्वेता सिंह से पहली शादी की थी लेकिन 2007 में दोनों अलग हो गये. वहीं वर्ष 2008 में दोनों को तलाक की मंजूरी मिल गई.

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने 19 जून 2010 को नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी. लेकिन दूसरी सालगिरह के आसपास ही दोनों के अलगाव के खबरें आने लगी. दोनों का वर्ष 2012 में तलाक हो गया था.

टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना की पहली शादी दिसंबर 2006 में भरत नरसिंघानी से हुई थी. लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें आई. इसके बाद वर्ष 2007 में दोनों का तलाक हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










