करण-बिपाशा की शादी की रस्में शुरू, तसवीरें आई सामने...

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की रस्में शुरू हो चुकी हैं. 28 अप्रैल की रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसकी कुछ तसवीरें सामने आई है. दोनों ने सोशल साइट पर अपनी तसवीरों को साझा किया है. दोनों की शादी 30 अप्रैल को बंगाली रीति-रिवाज से […]
नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की रस्में शुरू हो चुकी हैं. 28 अप्रैल की रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसकी कुछ तसवीरें सामने आई है. दोनों ने सोशल साइट पर अपनी तसवीरों को साझा किया है. दोनों की शादी 30 अप्रैल को बंगाली रीति-रिवाज से होगी.
आपको बता दें कि दोनों ने पिछले साल एकसाथ फिल्म ‘अलोन’ में काम किया था. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. ‘अलोन’ की शूटिंग के बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थी. दोनों के बयानों ने भी इस ओर इशारा किया कि दोनों एकदूसरे के करीब हैं.
https://www.instagram.com/p/BEvvmo4koMA/
उनकी दोस्त और फिटनेस एक्सपर्ट डिआनी पांडे ने इंस्टाग्राम पर बिपाशा की संगीत सेरेमनी से जुड़ी तसवीरें शेयर की है. खबरों की मानें तो दोनों की शादी की सारी जिम्मेदारी डिआनी ने ही उठाई है.
https://www.instagram.com/p/BEvr3jfzX5e/
आज जुहू के एक क्लब में बिपाशा-करण की मेहंदी की रस्म होगी. शादी में दोनों के खास दोस्त और इंडस्ट्री से कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे.
https://www.instagram.com/p/BEvrRs_zX4Y/
https://www.instagram.com/p/BEvpOqczX0I/
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




