सलमान के बचाव में सलीम खान, कहा, मिल्खाजी बॉलीवुड ने ही आपको पुनर्जीवित किया

Updated at : 26 Apr 2016 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान के बचाव में सलीम खान, कहा, मिल्खाजी बॉलीवुड ने ही आपको पुनर्जीवित किया

मुंबई : सलमान खान को रियो ओलंपिक का सद्‌भावना दूत बनाये जाने पर शुरू हुए विवाद के बाद आज उनके पिता सलीम खान ने उनका बचाव किया है. सलीम खान ने आज ट्‌वीट किया कि यह ठीक है कि सलमान खान एक खिलाड़ी नहीं हैं लेकिन वे एक अच्छे साइकिलिस्ट, तैराक और वेट लिफ्टर हैं. […]

विज्ञापन

मुंबई : सलमान खान को रियो ओलंपिक का सद्‌भावना दूत बनाये जाने पर शुरू हुए विवाद के बाद आज उनके पिता सलीम खान ने उनका बचाव किया है. सलीम खान ने आज ट्‌वीट किया कि यह ठीक है कि सलमान खान एक खिलाड़ी नहीं हैं लेकिन वे एक अच्छे साइकिलिस्ट, तैराक और वेट लिफ्टर हैं.

उन्होंने ट्‌वीट किया कि खेल की प्रसिद्धि खेलप्रेमियों से ही होती है. सलीम खान ने बॉलीवुड पर तंज कसने के लिए मिल्खा सिंह को जवाब देते हुए कहा , मिल्खा जी यह बॉलीवुड नहीं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री है जो विश्व में सबसे बड़ी है.

सलीम खान यहीं पर नहीं रूके, उन्होंने कहा कि यह बॉलीवुड ही है, जिसने मिल्खा सिंह को पुनर्जीवित किया है.

गौरतलब है कि जब से सलमान खान को रियो ओलंपिक का सद्‌भावना दूत बनाया गया है कई खिलाड़ी उनका विरोध कर रहे हैं. जिनमें मिल्खा सिंह, योगेश्वर और गौतम गंभीर हैं. हालांकि क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सलमान खान का समर्थन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola