Dhanbad News: डी-नोबिली ग्रुप के स्कूलों में नये सत्र में नहीं बढ़ेगी फीस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: डी-नोबिली ग्रुप के स्कूलों में नये सत्र में नहीं बढ़ेगी फीस

निदेशक फादर माइकल बोले : सभी स्कूलों में 2027 से शुरू होगी एआइ की पढ़ाई

विज्ञापन

डी-नोबिली ग्रुप के निदेशक फादर माइकल ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी भी स्कूल में फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की जायेगी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में फीस में मामूली वृद्धि की गयी थी. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने अगले सत्र में फीस स्थिर रखने का निर्णय लिया है. इस फैसले से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि डी-नोबिली ग्रुप के सभी स्कूलों में वर्ष 2027 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू की जायेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. फिलहाल एआइ की पढ़ाई संचालित हो रही है और यहां अत्याधुनिक एआइ लैब भी स्थापित की जा रही है. फादर माइकल ने मंगलवार को धनबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि आज के दौर में एआइ की पढ़ाई समय की आवश्यकता है. भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी है. इसी उद्देश्य से सभी डी-नोबिली स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से एआइ शिक्षा शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola