…तो इसलिये फिलहाल फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं माधुरी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कुछ समय से बडे पर्दे से दूर हैं और उनका कहना है कि वह अभी सही पटकथा का इंतजार कर रही हैं जिससे वह फिल्मों में वापसी कर सकें. आखिरी बार 2014 में आयी ‘डेढ इश्किया’ और अपराध पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ में नजर आई थीं. 48 […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कुछ समय से बडे पर्दे से दूर हैं और उनका कहना है कि वह अभी सही पटकथा का इंतजार कर रही हैं जिससे वह फिल्मों में वापसी कर सकें. आखिरी बार 2014 में आयी ‘डेढ इश्किया’ और अपराध पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ में नजर आई थीं.
48 वर्षीया अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अभिनय को अलविदा नहीं कहा है और वह रियल्टी कार्यक्रम में जजों की भूमिका ज्यादा इसलिए कर रही हैं क्योंकि डांस उनका जुनून है. अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें कैमरा के सामने अभिनय करने की याद नहीं आती है क्योंकि उनका परिवार हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है. माधुरी के दो बच्चे हैं.
माधुरी ने बताया, ‘अभिनय मेरा पहला प्यार है. मुझे जो पसंद है जैसे ही मेरे पास आएगा है तो निश्चित रुप से उस फिल्म के प्रस्ताव को मैं हां कह दूंगी. अभी, मैं डांस कार्यक्रमों में व्यस्त हूं क्योंकि डांस मेरा जुनून है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










