श्रद्धा संग अनबन की अफवाह पर प्राची ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ कोई अनबन नहीं है. उन्होंने ऐसी खबरों को हास्यापद बताया है. दोनों जल्द ही आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में नजर आनेवाली हैं. खबरें थी कि शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कोई प्रॉब्लम हो गई थी. लेकिन प्राची ने […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ कोई अनबन नहीं है. उन्होंने ऐसी खबरों को हास्यापद बताया है. दोनों जल्द ही आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में नजर आनेवाली हैं. खबरें थी कि शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कोई प्रॉब्लम हो गई थी. लेकिन प्राची ने इसका पूरी तरह से खंडन किया है.
प्राची ने कहा, ‘इस तरह की खबरें बिल्कुल हास्यास्पद है. हम दोनों की अच्छी निभ रही और बहुत अच्छा साथ है. मैं आश्वस्त हूं कि वह भी इसे सुनेंगी तो उन्हें हंसी ही आएगी.’ ऐसी खबरें थी कि 27 वर्षीय अदाकारा सीक्वल की शूटिंग के दौरान श्रद्धा के साथ शूटिंग में सहज महसूस नहीं कर रही हैं.
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब लोगों के पास करने को कुछ नहीं होता, जब उनके पास कोई सोच नहीं होती तो वे अफवाह फैलाने लगते हैं. लेकिन मुझे इन सब चीजों से फर्क नहीं पडता. शूटिंग के वक्त बहुत अच्छा साथ रहा और हम दोस्त हैं. मैं मानती हूं कि व्यस्त कार्यक्रम की वजह से अक्सर नहीं मिल पाती लेकिन रिश्ते बरकरार हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










