ePaper

#SultanTeaser : कुश्‍ती के मैदान में सलमान, ''सुल्‍तान'' का टीजर रिलीज

Updated at : 12 Apr 2016 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
#SultanTeaser : कुश्‍ती के मैदान में सलमान, ''सुल्‍तान'' का टीजर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बीते कल फिल्‍म का पहला पोस्‍टर जारी किया था जिसमें वे लंगोट पहने पहलवानी अंदाज में नजर आ रहे थे. वहीं आज उन्‍होंने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्‍म का टीजर जारी किया है. इस टीजर को देखकर यह बात तो पक्‍की हो गई कि सलमान एक बार फिर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बीते कल फिल्‍म का पहला पोस्‍टर जारी किया था जिसमें वे लंगोट पहने पहलवानी अंदाज में नजर आ रहे थे. वहीं आज उन्‍होंने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्‍म का टीजर जारी किया है. इस टीजर को देखकर यह बात तो पक्‍की हो गई कि सलमान एक बार फिर अपनी शानदार बॉडी से फैंस को हैरान करते नजर आयेंगे.

फिल्‍म जानेमाने पहलवान सुल्‍तान अली खान के जीवन पर आधारित हैं और सलमान सुल्‍तान का किरदार अदा कर रहे हैं. सलमान कुश्‍ती के मैदान में नजर आ रहे हैं और अपने विरोधी को पटखनी देते नजर आ रहे हैं. सलमान ने अपनी बॉडी के लिए कड़ी मेहनत की है जो टीजर में साफ नजर आ रहा है.

फिल्‍म में सलमान के साथ पहली बार अनुष्‍का शर्मा भी नजर आयेंगी. अनुष्‍का भी एक रेसलर की भूमिका में दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola