ePaper

बिपाशा बसु - करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल को करेंगे शादी

Updated at : 07 Apr 2016 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिपाशा बसु - करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल को करेंगे शादी

मुंबई : इस साल बॉलीवुड में शादियों का दौर है. पहले प्रीति जिंटा ने शादी की, फिर "रंगीला गर्ल" उर्मिला मांतोडकर विवाह बंधन में बंधी.अब बिपाशा बसु अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करेंगी. बिपाशा ने आज इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि 30 अप्रैल को मेरे जीवन का बेहद अहम दिन है. बिपाशा-करण को […]

विज्ञापन

मुंबई : इस साल बॉलीवुड में शादियों का दौर है. पहले प्रीति जिंटा ने शादी की, फिर "रंगीला गर्ल" उर्मिला मांतोडकर विवाह बंधन में बंधी.अब बिपाशा बसु अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करेंगी. बिपाशा ने आज इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि 30 अप्रैल को मेरे जीवन का बेहद अहम दिन है.

बिपाशा-करण को प्रियंका चोपड़ा ने शादी की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में "एलोन’ फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं. पिछले कई सालों से बिपाशा करण सिंह ग्रोवर के साथ रिलेशनशिप में थीं.करण -बिपाशा ने अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मुझे यह जानकारी देते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 30 अप्रैल को मेरे जीवन का सबसे अहम दिन होने जा रहा है. शादी हमेशा बेहद निजी मामला होता है.
हम उम्मीद करते है कि आप हमारे निजता का सम्मान करेंगे. डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शादी बंगाली रीति रिवाज से होगी . इसमें कुछ चुनिंदा मेहमान आमंत्रित हैं इनमें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी शामिल है.करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी होगी. इससे पहले करन सिंह श्रद्धा निगम और जेनिफर से शादी कर चुके हैं. वहीं बिपाशा बसु इससे पहले जॉन अब्राहम, डीनो मारिया और हरमन बवेजा के साथ रिलेशनशिप में थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola