ePaper

पढें ''बेफिक्र'' के लिए रणवीर सिंह कैसे कर रहे हैं तैयारी

Updated at : 07 Apr 2016 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
पढें ''बेफिक्र'' के लिए रणवीर सिंह कैसे कर रहे हैं तैयारी

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह आजकल अपने डांस स्टाईल को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘बेफिक्र’ के लिए हिपहॉप और टैंगो जैसे डांस सीख रहे हैं. रणवीर ने कहा कि ‘बेफिक्र’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म है जो लोगों को पसंद आयेगी. उन्होने कहा कि कोई विश्‍वास नहीं कर […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह आजकल अपने डांस स्टाईल को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘बेफिक्र’ के लिए हिपहॉप और टैंगो जैसे डांस सीख रहे हैं. रणवीर ने कहा कि ‘बेफिक्र’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म है जो लोगों को पसंद आयेगी. उन्होने कहा कि कोई विश्‍वास नहीं कर सकता कि हल्के फुल्के रोमांस के लिए भी इतनी मेहनत करनी पड़ती होगी लेकिन मैं इस फिल्म को अलग टच देना चाहता हूं.

अभिनेता ने कहा कि हिपहॉप और टैंगो जैसे कई डान्स मैं थोड़े बहुत सीख रहा हूं जिससे फिल्‍म में कुछ अलगाव आएगा. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मैं अपना डांस दिखाना चाह रहा हूं. डांस के अभ्यास में मैं घंटों लगाता हूं. आपको बता दें कि ‘बेफिक्र’ का निर्देशन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे.

इस बीच खबर है कि ‘बाजीराव मस्तानी’ सुपरस्टार आईपीएल के आगामी सत्र के उद्घाटन समारोह में भी प्रस्तुति देंगे. रणवीर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आईपीएल की शुरुआत 8 अप्रैल को हो रही है और यह शानदार शो होगा. गौरतलब है कि इस साल रणवीर ने लगभग सभी अवॉर्ड समारोहों में प्रस्तुति दी है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें लाइव परफॉर्मेन्स देना कितना पसंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola