क्यों शादी के सवालों को टाल गयी बिपाशा बसु ?

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने आज ‘अलोन’ के सह-कलाकार एवं पुरषमित्र करन सिंह ग्रोवर से अगले माह विवाह होने संबंधी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. ‘अलोन’ के बाद करण सिंह से डेटिंग की खबरों के बाद इन दोनों के अप्रैल में विवाह करने की अफवाहें थीं. हालांकि बिपाशा की यह पहली […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने आज ‘अलोन’ के सह-कलाकार एवं पुरषमित्र करन सिंह ग्रोवर से अगले माह विवाह होने संबंधी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. ‘अलोन’ के बाद करण सिंह से डेटिंग की खबरों के बाद इन दोनों के अप्रैल में विवाह करने की अफवाहें थीं.
हालांकि बिपाशा की यह पहली शादी होगी, जबकि करण पहले भी दो बार शादी कर चुके हैं. अफवाहों के बारे में पूछने पर 37 वर्षीय बिपाशा ने कहा, ‘जब भी यह होगी..आप लोगों को पता चल जाएग.’ खबरें के अनुसार 29 अप्रैल को दोनों विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं और 28 को मेहंदी की रस्म होनी है.
अपने जीवन में समय के महत्व के बारे में पूछने पर बिपाशा ने कहा, ‘समय मेरे लिए सबसे बडी लक्जरी है. मैं एक अनुशासित जीवन जीती हूं और इसलिए मेरे लिए समय बहुत महत्वपूर्ण है.’ अब बिपाशा शादी के सवालों से क्यों बचती नजर आ रही है यह तो वे ही बेहतर जानती हैं. हो सकता है बिप्स इस शादी को सीक्रेट रखना चाहती हो!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




