रणबीर से मिलने उनके फ्लैट पहुंची दीपिका !

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है और दोनों के ब्रेकअप का कोई कारण भी सामने नहीं आ पाया. वहीं रणबीर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं. दीपिका इनदिनों विदेश में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘xXx’ की शूटिंग कर रही हैं. एक अंग्रेजी वेबसाइट के […]
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है और दोनों के ब्रेकअप का कोई कारण भी सामने नहीं आ पाया. वहीं रणबीर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं. दीपिका इनदिनों विदेश में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘xXx’ की शूटिंग कर रही हैं.
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार,’ दीपिका एक दिन के लिए मुंबई आई थी. उन्होंने यहां रणबीर के घर पर उनसे मुलाकात की, कॉफी पी और थोड़ा समय भी बिताया. दोनों को रणबीर के फ्लैट के टेरिस पर बातचीत करते देखा गया था.’ दीपिका रणबीर से शुक्रवार शाम को मिली थी और रात को ही अपने दोस्त की शादी के लिए श्रीलंका रवाना हो गईं.
आपको बता दें कि रणबीर दीपिका एकदूसरे को डेट कर चुके हैं. दोनों पिछले साल फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आये थे. इस फिल्म के बाद दोनों के करीब आने की खबरें आ रही थी. वहीं दीपिका रणबीर का पास आना कैटरीना को भी खटका था. दरअसल कैट ‘तमाशा’ की सक्सेस पार्टी में अचानक ही पहुंच गई थी.
वहीं खबरों की मानें तो दीपिका अभिनेता रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं लेकिन दोनों ने मीडिया के सामने इस बारे में कुछ कहा नहीं हैं. हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने दीपिका को ‘बेटर हॉफ’ कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










