ePaper

जानें, क्‍या बिपाशा-करण का हो जायेगा ब्रेकअप ?

Updated at : 17 Mar 2016 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, क्‍या बिपाशा-करण का हो जायेगा ब्रेकअप ?

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के रिलेशनशिप में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. खबरों की मानें तो दोनों का ब्रेकअप हो सकता है. दोनों कलाकार एकदूसरे के साथ रिलेशनशशिप में हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है. हालांकि दोनों ने इस बात को सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन सोशल […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के रिलेशनशिप में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. खबरों की मानें तो दोनों का ब्रेकअप हो सकता है. दोनों कलाकार एकदूसरे के साथ रिलेशनशशिप में हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है. हालांकि दोनों ने इस बात को सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर की गई तसवीरें कुछ ऐसा ही इशारा करती हैं.

हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों आगामी अप्रैल माह में शादी करनेवाले हैं. जब बिपाशा से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा था कि जब भी ऐसा होगा वो अनांउसमेंट करेंगी. लेकिन अब इस कहानी में एक नया मोड़ आ गया है. खबरों की मानें तो बिपाशा की मां नहीं चाहती कि उनकी बेटी एक ऐसे लड़के से शादी करे जो पहले से तलाकशुदा है.

वहीं दूसरी तरफ करण की मां को बिपाशा पसंद नहीं आई है. जिसका एक कारण यह भी हो सकता है कि अभिनेत्री का नाम पहले भी कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है. खबरें तो यह भी आ रही है कि करण ने अपनी मां से ऐसा वादा किया है कि अगर वे इस रिश्‍ते का हां कहेंगी तब ही वो आगे बढ़ सकते हैं.

लेकिन अगर करण की मां इस रिश्‍ते को हां नहीं करती तो दोनों का ब्रेकअप हो सकता है. हालांकि इस मामले में दोनों कलाकारों को कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

आपको बता दें दोनों के वर्ष 2015 की फिल्‍म ‘अलोन’ में नजर आये थे. करण ने बड़े पर्दे पर इसी फिल्‍म बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. दोनों की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों को बेहद पसंद किया था. इस फिल्‍म के बाद से ही दोनों के करीब होने की खबरें आ रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola