ePaper

एमएस धौनी ''दि अनटोल्ड स्टोरी'' का टीजर रिलीज, देखें वीडियो

Updated at : 16 Mar 2016 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
एमएस धौनी ''दि अनटोल्ड स्टोरी'' का टीजर रिलीज, देखें वीडियो

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बन रही फिल्म ‘एमएस धौनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ का पहला टीजर रीलीज हुआ है. इस फिल्म में एमएस धौनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं. फिल्म में महेंद्र सिंह धौनी के जीवन के कई अनजाने पहलूओं को सामने लाने […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बन रही फिल्म ‘एमएस धौनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ का पहला टीजर रीलीज हुआ है. इस फिल्म में एमएस धौनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं. फिल्म में महेंद्र सिंह धौनी के जीवन के कई अनजाने पहलूओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है. इस टीजर में धौनी के किरदार में सुशांत एक ट्रेन टीकट चेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. जिसमें वे आत्मविश्वास से लबरेज अपनी ड्यूटी करते देखे जा सकते हैं. सुशांत ने ट्वीट कर टीजर रीलीज होने की बात कही.

https://twitter.com/itsSSR/status/709953305385050113

टीजर रीलीज के अवसर पर अनुपम खेर, अदाकार भूमिका चावला सहित किरण मोरे भी मौजूद थे. इस फिल्‍म में कियारा आडवाणी और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में हैं. खबर है कि इस फिल्म में धौनी की प्रेम कहानी भी दिखाया जायेगा, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग झारखंड के रांची में हुई है, जो धौनी की गृहनगरी है. नौ मार्च को इस फिल्म का फर्स्ट लूक जारी किया गया था.

फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है. पहले पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत एक रेलवे स्टेशन पर बैठे नजर आ रहे हैं. उनके बाल भी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं जैसे धौनी का पहले हेयरस्टाइल हुआ करता था. धौनी के लंबे बालों वाला हेयरस्टाईल बेहद फेमस था. यह फिल्म 2 सितंबर 2016 को रीलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola