...अब ऐश्वर्या नहीं सोनम कपूर होगीं ''कल्याण ज्वैलर्स'' की ब्रांड एंबेसेडर

मुंबई : बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने प्रमुख आभूषण कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के ब्रांड एंबेसडर के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह ले ली है. कल्याण ज्वैलैर्स के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर सोनम ने ऐश्वर्या राय का स्थान ले लिया है. ऐश्वर्या पिछले तीन साल से कल्याण ज्वैलैर्स की ब्रांड एंबेसडर थीं. हालांकि अमिताभ […]
मुंबई : बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने प्रमुख आभूषण कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के ब्रांड एंबेसडर के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह ले ली है. कल्याण ज्वैलैर्स के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर सोनम ने ऐश्वर्या राय का स्थान ले लिया है. ऐश्वर्या पिछले तीन साल से कल्याण ज्वैलैर्स की ब्रांड एंबेसडर थीं.
हालांकि अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन आभूषण श्रंखला कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करते रहेंगे. ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद अब 30 साल की सोनम कल्याण के खूबसूरत स्वर्ण एवं हीरे के आभूषणों का विज्ञापन एवं समर्थन करेंगी.
कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं परिचालन) रमेश कल्याणरमन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘हम पिछले तीन साल से कल्याण के उत्पादों के विज्ञापन के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन का धन्यवाद करना चाहते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘हम कल्याण ज्वैलर्स का ब्रांड एंबेसडर बनने पर सोनम कपूर का स्वागत करते हैं. हमें पूरा विश्वास है कि स्टाइल आईकॉन के रुप में उनकी पहुंच और लोकप्रियता कंपनी के उत्पादों को मजूबती प्रदान करेगी.’ कंपनी के अन्य ब्रांड एंबेसडरों में नागार्जुन, प्रभु, शिवराज कुमार और मंजू वारियर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




