सलमान की कोशिश नाकाम, मलाइका ने किया अरबाज से अलग होने का फैसला!

Published at :12 Mar 2016 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान की कोशिश नाकाम, मलाइका ने किया अरबाज से अलग होने का फैसला!

पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि अभिनेता सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के रिश्‍ते को बचाने में अहम भूमिका निभाई है. लेकिन सलमान के रिक्‍वेस्‍ट को नजरअंदाज करते हुए मलाइका ने अरबाज से अलग होने का फैसला कर लिया है. खबरों की मानें तो मलाइका तलाक के लिए भी […]

विज्ञापन

पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि अभिनेता सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के रिश्‍ते को बचाने में अहम भूमिका निभाई है. लेकिन सलमान के रिक्‍वेस्‍ट को नजरअंदाज करते हुए मलाइका ने अरबाज से अलग होने का फैसला कर लिया है. खबरों की मानें तो मलाइका तलाक के लिए भी अर्जी दे सकती है.

पिछले दिनों सलमान ने अपने पसंदीदा रेस्‍टोरेंट में एक डिनर का आयोजन किया था. जहां उन्‍होंने मलाइका, उनकी मां और बहन अमृता को भी बुलाया था. सलमान के कहने पर मलाइका वहां आई और चली भी गई. साथ ही उन्‍होंने अरबाज से जुड़ने की बात को खारिज कर दिया.

इसके बाद भी सलमान एक अवार्ड फंक्‍शन के दौरान मलाइका से जुडे थे. दोनों एकदूसरे से मिले और समय मिलते ही सलमान ने ग्रीन रुम में मलाइका से बात की लेकिन वहां भी बात नहीं बन पाई.

मलाइका अरबाज के सामने आने से लगातार कतरा रही हैं. कुछ दिनों पहले बहन अमृता के बर्थडे पर भी वो शामिल नहीं हुई थी क्‍योंकि अरबाज भी वहां आनेवाले थे. इसके बाद सलमान की बहन अर्पिता खान के बेबी शॉवर (गोदभराई) में भी मलाइका कहीं नजर नहीं आई.

दोनों के अलग होने का कोई ठोस कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन खबरों की मानें तो मलाइका ने मन बना लिया है वे अरबाज के साथ नहीं रहना चाहतीं. अरबाज इस रिश्‍ते को बचाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं. अरबाज ने ट्वीट कर इस बात को खारिज किया था कि दोनों अलग होनेवाले थे. लेकिन फिर यह मामला सामने आ रहा है.

बॉलीवुड की सबसे मजबूत कवल माने जाने दोनों कलाकारों ने 6 साल डेट करने के बाद वर्ष 1998 में शादी की थी. दोनों की मुलाकात 1992 में विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी. लेकिन 18 सालों बाद अचानक मलाइका क्‍यों अरबाज से अलग होना चाहती हैं यह बड़ा सवाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola