क्यों, फरहान अपने कथित रोमांस पर चुप्पी साधे हैं ?

मुंबई : हाल में शादी के 15 साल बाद अपनी पत्नी से अलग हुए अभिनेता फरहान खान ने अदाकारा अदिति राव हैदरी और कल्की कोचलीन के साथ अपने कथित रिश्तों पर बोलने से इनकार कर दिया. हाल ही में खबरें आ रही थी कि वो अदिति राव के बेहद करीब हैं. इसके बाद कल्कि के […]
मुंबई : हाल में शादी के 15 साल बाद अपनी पत्नी से अलग हुए अभिनेता फरहान खान ने अदाकारा अदिति राव हैदरी और कल्की कोचलीन के साथ अपने कथित रिश्तों पर बोलने से इनकार कर दिया. हाल ही में खबरें आ रही थी कि वो अदिति राव के बेहद करीब हैं. इसके बाद कल्कि के साथ उन्हें जोड़ा जा रहा था.
‘रॉक ऑन’ स्टार और उनकी सेलिब्रिटी हैयर स्टाइलिश पत्नी अधुना ने इस साल के शुरु में ‘परस्पर और सौहार्दपूर्ण ढंग’ से अपने अलग होने के फैसले का एलान किया था.उनके अपनी पत्नी से अलग होने के बाद, शुरु में अटकलें थी कि फरहान ‘वजीर’ की अपनी सह अभिनेत्री अदिति के साथ रोमांस कर रहे हैं.
बाद में 42 वर्षीय अभिनेता का नाम कल्की के साथ जुडा जिनके साथ उन्होंने ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में काम किया था. जब उनसे कथित रिश्तों के बारे में पूछा गया तो फरहान ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘मैं जो भी कहूंगा उसके बाद भी लोग बात करेंगे. मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं.’
फरहान अगली फिल्म ‘रॉक ऑन 2′ में दिखेंगे जो 2008 में आई ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




