ePaper

...जब घुटने के बल झुककर जीन ने थामा था प्रीति का हाथ, देखें वीडियो

Updated at : 07 Mar 2016 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
...जब घुटने के बल झुककर जीन ने थामा था प्रीति का हाथ, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि कि उनके पति जीन गुडइनफ ने अपने घुटने पर झुककर और उनका हाथ थाम कर उनका ‘कुमारी होने का तमगा’ छीन लिया है. इस सप्ताह के शुरुआत में 41 वर्षीय अभिनेत्री लॉस एंजेलिस में अपने अमेरिकी ब्यॉयफ्रेंड के साथ परिणय सूत्र में बंध गयी थी. […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि कि उनके पति जीन गुडइनफ ने अपने घुटने पर झुककर और उनका हाथ थाम कर उनका ‘कुमारी होने का तमगा’ छीन लिया है. इस सप्ताह के शुरुआत में 41 वर्षीय अभिनेत्री लॉस एंजेलिस में अपने अमेरिकी ब्यॉयफ्रेंड के साथ परिणय सूत्र में बंध गयी थी.

प्रीति ने सोशल मीडिया के अपने पेज पर कहा , ‘जब तक मेरी मुलाकात ‘गुडइनफ’ से नहीं हुयी थी तब तक मैं ‘कुमारी होने का तमगा’ गंभीरता से ले रही थी लेकिन अब मैं शादीशुदा क्लब में शामिल हो गयी हूं. उन्होंने कहा, ‘आप सभी को शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद.’

इस पोस्ट के साथ उन्होंने काले परिधान में अपने पति के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है. 41 वर्षीया प्रीति से दस साल छोटे हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड जेने. जेने फाइनेंसियल एनालिस्ट हैं और उनकी प्रीति से भेंट एक क्रिकेट इवेंट में हुई है. प्रीति जिंटा क्रिकेट से जुड़ी हैं और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola