बिग बी के दीवाने हैं क्रिस गेल, गिफ्ट में भेजा बैट

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के दीवाने देश में नहीं विदेशों में भी भरे पड़े हैं. इस बात से हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के मास्टर स्ट्राइकर क्रिस गेल भी उनके दीवाने हैं. अगर नहीं, तो आपके लिए खुशखबरी है कि क्रिस गेल […]
मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के दीवाने देश में नहीं विदेशों में भी भरे पड़े हैं. इस बात से हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के मास्टर स्ट्राइकर क्रिस गेल भी उनके दीवाने हैं. अगर नहीं, तो आपके लिए खुशखबरी है कि क्रिस गेल अमिताभ के दीवाने हैं और उन्होंने अमिताभ को एक बैट भेजा है. इस बैट पर क्रिस गेल ने अपने हस्ताक्षर किये हैं.
https://www.facebook.com/AmitabhBachchan/posts/1206458032721317:0
गेल को सिक्सर किंग भी कहा जाता है. पिछले दिनों बिग बैश लीग के दौरान अपने खेल और बयान के कारण वे चर्चा में थे. उन्होंने एक टीवी एंकर से यह कह दिया था कि मैच के बाद साथ में ड्रिंक्स पर चले. गेल के इस बर्ताव के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










